राममंदिर निर्माण के लिए शिक्षा विभाग ने पांच लाख एक हजार की सौंपी सहयोग राशि

UP Special News

एटा (जनमत):- समूचे देश मे राम मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा जोर शोर से है। इसी क्रम में निधि समर्पण अभियान भी चलाया जा रहा है। भाजपा और संघ के कार्यकर्ता घर घर जाकर राममंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि को इकट्ठा कर रहे हैं। वहीं राममंदिर निर्माण में बेसिक शिक्षा विभाग अलीगंज जनपद एटा के अध्यापकों और कर्मचारियों ने अपने पास से पांच लाख एक हजार रुपये की सहयोग राशि इकट्ठा कर आर एस एस के प्रांत कार्यवाह राजपाल सिंह को सौंपी है।

माना जा रहा है कि समूचे उत्तर प्रदेश में शिक्षा विभाग अलीगंज द्वारा सौंपी गई सहयोग राशि अब तक की सबसे बड़ी  सहयोग राशि सावित हो रही है।भारत देश मे राममंदिर निर्माण में देश का हर नागरिक आम हो या खास गरीब और अमीर सभी सहयोग राशि देकर अपना अपना सहयोग कर रहे है।सहयोग राशि सौंपने के वक्त शिक्षा विभाग अलीगंज समस्त अध्यापक और कर्मचारियों के साथ पालिकाध्यक्ष अलीगंज ब्रजेश कुमार भी मौजूद रहे।

Reported By:- Nand kumar