चाचा ओमप्रकाश राजभर के दीवाने हुए सपा के पूर्व विधायक…

UP Special News

एटा (जनमत) :- उत्तर प्रदेश में चुनावी रण शुरू हो चुका है। एक तरफ समाजवादी पार्टी पूर्वांचल से विजय रथ यात्रा को लेकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में घूम रही है। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने विश्वास रथ यात्रा की शुरुआत कर दी है। पूर्वांचल से चली समाजवादी पार्टी की विजय रथ यात्रा मैं उमड़ी भीड़ को देखकर अब तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और विधायक भी चाचा ओमप्रकाश राजभर के दीवाने होने लगे हैं। अब देख रहा है यह यह दीवानगी कि केवल चुनाव तक ही रहेगी या इसके बाद भी चाचा ओमप्रकाश के प्रति बनी रहेगी। पूर्वांचल से चली इस विजय रथ यात्रा में उमड़ी भीड़ को देखकर जो विधायक जो सपा कार्यकर्ता कभी अखिलेश यादव के दीवाने हुआ करते थे वह आज चाचा ओमप्रकाश राजभर के दीवाने होने लगे हैं।

वहीँ दीवानगी ऐसी है मजबूरी ही सही लेकिन चाचा ओमप्रकाश को धन्यवाद कहने को मजबूर हो चुके हैं। यह दीवानगी जब देखने को मिली जब जनपद एटा की 103 विधानसभा अलीगंज मैं सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने एटा पहुंच रही विजय रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उनके साथ चुनावी चर्चा की इस दौरान सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव चाचा ओमप्रकाश राजभर को धन्यवाद कहते दिखाई दिए.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..

REPORT- NAND KUMAR…