अब बर्दाश्त नहीं होगा ग्राम प्रधान का उत्पीड़न भ्रष्ट अधिकारियों की मुख्यमंत्री से होगी शिकायत

UP Special News

कन्नौज (जनमत):- कन्नौज में पहुंचे अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि प्रधानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद सैकड़ो ग्राम प्रधानों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे।

छिबरामऊ के सराय प्रयाग में पहुंचे अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भ्रष्ट अधिकारियों पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि प्रधानों का उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभागार में हुई संगठन की जिला स्तरीय बैठक में कहा कि संगठन ग्राम प्रधानों के लिए कवच का कार्य कर रहा है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानों का उत्पीड़न करने वालों को चिह्नित किया जाएगा। जिसके बाद  प्रधानों का उत्पीड़न करने वाले को कड़ा जवाब दिया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले ब्लॉक स्तरों पर चल रहा खुला कमिशन

प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम सेवक यादव ने कहा है, जो सरकार गांव में विकास के लिए पैसा भेजते हैं उसे पैसे का अधिकारी बंदर बांट करते हैं। ब्लॉक स्तर पर खुला कमीशन चल रहा है। जिसमें उन्होंने कहा वीडियो का 10 परसेंट सेक्रेटरी का 5 परसेंट फाइल बनाने का 5 परसेंट तक खुला कमीशन सबका फिक्स है जिससे गांवों में विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों के भ्रष्टाचार की वजह से ग्राम प्रधान बदनाम होते हैं। यह अब बिल्कुल चलने वाला नहीं है। वहीं उन्होंने ग्राम प्रधानों से भी कहा है कि गांव में विकास कार्य के लिए जितना भी बजट आता है वह ईमानदारी से गांव के विकास कार्य में लगे अगर कहीं किसी प्रकार का कोई भी अधिकारी उनसे कमीशन मांगता है तो उसकी शिकायत दर्ज करायें ताकि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। वही कमिश्नर को लेकर और प्रधानों का हो रहा उत्पीड़न की शिकायत को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष  मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे। ताकि प्रधानों का उत्पीड़न बंद हो सके और गांव में होने वाले विकास कार्य को भी जोड़ दिया जा सके। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा रिश्वत मांगने वाले कर्मचारी और अधिकारियों का रिश्वत देते हुए वीडियो बनाएं जिससे ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों का पर्दाफाश किया जा सके।

ग्राम प्रधानों ने रखी अपनी समस्याएं

ग्राम प्रधानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने अपनी समस्याओं को रखा है। आरोप लगाया कि विभिन्न ग्रामों के ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी गांवों में नहीं जाते हैं। कहा गया कि ग्राम पंचायत द्वारा गांवों में कराए जाने वाले निर्माण कार्यों का भुगतान समय पर नहीं हो पाता है। भुगतान करने के नाम पर ग्राम प्रधानों से कमीशन की मांग की जाती है। जिससे गांव में विकास कार्य नहीं हो पता है और ग्राम प्रधान बदनाम होता है।

Reported By:-Ashwini Pathak

Posted By:- Amitabh Chaubey