भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक पटल पर चौथे स्थान की ओर अग्रसर – डॉ0 महेंद्र नाथ पांडेय

UP Special News राजनीति

चन्दौली (जनमत):- भारतीय जनता पार्टी केन्द्र की सरकार के 9 साल पूरे होने पर देश के सभी जिलों में प्रेस वार्ता के रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज चंदौली में भी एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया गया।

सरकार के 9 साल पूरे होने पर डॉ0 महेंद्र पांडेय ने कहा कि यह जनता की सेवा स्वर्णिम काल के रूप में जाना जाएगा।गरीबो की सेवा, इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्थिक समृद्धि, आंतरिक के साथ सीमाओं की सुरक्षा और वैश्विक पटल पर भारत की मजबूत उपस्थिति के रूप में जाना जाएगा।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 9 साल की सबसे बड़ी विशेषता योजना बनाना और उसे लोगों तक पहुचाना है।सरकार ने योजनाओं को लोगों को पहुचाने का मैकेनिज्म तैयार किया।केंद्रीय मंत्री ने बीजेपी के मिशन 2024 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी कैडर बेस पार्टी है।9 साल के महासंपर्क अभियान के तहत लगातार जनता से जुड़ाव बना रहा है।उन्होंने कहा कि जनता का रुझान बता रहा है कि भाजपा व सहयोगी दलों 2024 में 350 सीटें मिलेंगी।

उन्होंने देश आर्थिक वृद्धि के आंकड़े पर विपक्ष की तरफ उठ रहे सवाल पर  प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष दुनियाभर के आर्थिक पत्रों के लेखन को पढ़े।उन्होंने दुनिया के बड़े पत्रों का हवाला देते हुए कहा कि भारत दुनिया की 5वीं आर्थिक शक्ति बन चुका है ।मोदी सरकार के कार्यकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था 11 वे स्थान से छलांग लगाते हुए 5 स्थान पर पहुँच चुकी है और अब चौथे स्थान की ओर अग्रसर है।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यूपीए सरकार के 10 साल के कार्यकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था 11 वें स्थान से एक स्थान आगे नहीं बढ़ सकी।वहीं उन्होंने राहुल गांधी के गुरुनानक को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा किराहुल गांधी चिट पर लिखा हुआ पढ़ते हैं।जिसके चलते वे कई बार विवादास्पद बयान दे देते हैं।उन्होंने

राहुल गांधी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि वे देश में ही नहीं, विदेश में भी अपने बयान से भारत की छवि खराब कर रहे हैं।उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सरकारी कंपनियों के निजीकरण के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में दिए गए प्रपोजल को हमारी सरकार ने कम किया है।जहां जरूरी हुआ, वहीं निजीकरण का फैसला लिया गया।

Reported By:- Umesh Singh

Posted By:-Amitabh Chaubey