मोदी जी ने मदद करने की बजाय थमा दिया “राशन का बोरा”…

UP Special News

रायबरेली (जनमत):-  यूपी के  रायबरेली जिले में  कांग्रेस ने राहुल गाँधी के नामांकन के बाद पूरी जान लगा दी है. इसी के साथ ही   कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाई राहुल गांधी के लिए बुधवार से प्रचार शुरू कर दिया। बछरावां विधानसभा क्षेत्र के फुलवासा में आयोजित नुक्कड़ सभा में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला।उन्होंने कहा कि मोदी जी ने आपकी जरूरतें और मदद करने की बजाय पांच किलो राशन का बोरा थमा दिया। पांच किलो राशन से क्या होने वाला है? मोदी सरकार में जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है।

इसी के साथ ही कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपनी खोयी जमीन की फिर से मजबूत करना शुरू कर दिया है. चुकी रायबरेली अभी हाल समय तक सोनिया गांधी की कर्मभूमि रही है और उत्तर प्रदेश जैसे राजनीतिक अक्खाड़े में कांग्रेस अपना ये किला किसी भी हाल में गिरने नहीं देना चाहती हालाँकि अब आने वाले समय में कांग्रेस का ये किला रहता है या गिरता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…