जे.पी.एस राठौर बने उ0प्र0 राज्य भण्डारण निगम के संचालक मण्डल अध्यक्ष

UP Special News

लखनऊ(जनमत):- उत्तर प्रदेश सहकारिता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर ने आज 20-10-2022 को उ0प्र0 राज्य भण्डारण निगम के संचालक मण्डल के अध्यक्ष के पद पर कार्यभार ग्रहण किया है| मंत्री द्वारा निगम के अध्यक्ष पद पर कार्यभार ग्रहण किये जाने के लिए निगम के प्रबन्ध निदेशक श्रीकान्त गोस्वामी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया।

मंत्री के द्वारा निगम के कार्य संचालन की समीक्षा की गयी। समीक्षा बैठक में प्रबन्ध निदेशक, श्रीकान्त गोस्वामी के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे समीक्षा के दौरान मंत्री ने निगम के पात्र कर्मिकों को 20 प्रतिशत की दर से बोनस प्रदान किये जाने तथा दीपावली के शुभ अवसर पर निगम कार्मिकों को रू0 500 तक की मिठाई प्रदान किये जाने के निर्देश दिये। निगम में बोनस हेतु 1110 पात्र कार्मिक है, जिस पर रू० 01.82 करोड़ मात्र का व्ययभार निगम द्वारा वहन किया जायेगा।

निगम के व्यवसाय की समीक्षा के दौरान निगम की क्षमता की उपयोगिता बढ़ाने के लिए प्राइवेट संस्थाओं से सम्पर्क कर भण्डारण प्राप्त करने व भारतीय खाद्य निगम द्वारा निगम के भण्डारण शुल्क विपत्रों से की जा रही कटौतीयों के सम्बन्ध में भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रकरणों का निस्तारण कराते हुये कटौती की गयी धनराशि को वापस प्राप्त किये जाने के निर्देश दिये गये।

खाद्यान्न के भण्डारण के दौरान परिलक्षित शार्टेज, गबन के सम्बन्ध में मंत्री द्वारा सख्त रुख अख्तियार करते हुये दोषी उत्तरदायी कर्मचारियों, अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही व विधिक कार्यवाही किये जाने के सख्त निर्देश दिये गये तथा क्षतियों, शार्टेज, गबन आदि की रोकथाम के लिए नियमित निरीक्षण कर तथा सी०सी०टी०वी० कैमरों के माध्यम से निगरानी कराये जाने व अन्य सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देते हुये सम्बन्धित कर्मचारियों, अधिकारियों द्वारा अपने उत्तरदायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन किये जाने के निर्देश दिये गये। निगम की Standard प्रक्रियायों हेतु S.O.P बनाने तथा भण्डागार विकास विनियामक

प्राधिकरण (WDRA) के अर्न्तगत निगम के समस्त भण्डारगृहों को पंजीकृत कराते हुए किसानों को उपज के सापेक्ष 50 प्रतिशत तक ऋण देने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिये गये निगम के समस्त भण्डारगृह डिपो ऑनलाइन सिस्टम (DOS) के अनर्तगत ऑनलाइन संचालन व्यवस्था, प्रकाश की उचित व्यवस्था, सी०सी०टी०वी० कैमरों की व्यवस्था आदि कराते हुये भण्डारगृहों का आधुनिकीकरण किये जाने के निर्देश भी दिए। बैठक के समापन पर प्रबन्ध निदेशक श्रीकान्त गोस्वामी द्वारा मंत्री का धन्यवाद करते हुए आश्वस्त किया गया कि मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जायेगा।

Posted By:- Amitabh Chaubey