यूपी की 80 सीटों पर खिल रहा है कमल: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

UP Special News

अलीगढ़ (जनमत):- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक 2024 लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण के लिए होने वाले नामांकन के दौरान भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम के नामांकन में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री के द्वारा एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव में विपक्षी पार्टियो जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि इस बार विपक्षियों की जमानत जप्त होगी। अभी सपा सरकार की गुंडागर्दी और अराजकता को लोग अभी भूले नहीं है। जनता इस लोकसभा चुनाव में धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर कमल को वोट करेगी। जहां 80 की 80 सीटे उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। तो वहीं दक्षिण में भी प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिल रहा है।

आपको बता दे की सोमवार को अलीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम के नामांकन के दौरान एक जनसभा मैं पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा इस बार विपक्षियों की अलीगढ़ में जमानत जप्त होगी। समाजवादी पार्टी की गुंडई और अराजकता को लोग अभी भूले नहीं है। उनकी इस जनसभा में लाखों की संख्या में लोग आए हैं।उन्होंने कहा कि हम दावे के साथ कह सकते है कि आज धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर वोट कमल के ऊपर पड़ रहा है।इसके साथ ही कमल बहुमत के साथ खेल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतीश गौतम एकतरफा प्रचंड बहुमत से जीत रहे हैं।

तो वहीं उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करेगी।जबकि पूरे भारतवर्ष में NDA गठबंधन 400 सीटे पार करेगा।जो प्रधानमंत्री मोदी ने सबको दिखाने का काम किया है। दक्षिण भारत मे भी भारतीय जनता पार्टी का कमल प्रचंड बहुमत के साथ खिल रहा है।इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश से माफियाओं का सफाया होने के साथी यूपी में कानून का राज कायम होने की बात कही।साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की सरकारी योजनाओं का गुणगान करते हुए किसानों को सम्मान निधि के साथी गरीबों को पक्के मकान देने का भी गुणगान किया।

REPORT- AJAY KUMAR..

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…