दुकान के सामने पेशाब करने से मना करने पर मां-बेटी को मारी गोली

CRIME UP Special News

अलीगढ़(जनमत):- अलीगढ़ जिले की कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव हस्तपुर में शराबी लोगों को महिला ने अपनी दुकान के सामने बनी नाली में पेशाब करने से मना कर दिया। पेशाब करने से मना करने पर दबंगों ने दुकान पर बैठी महिला और उसकी 14 वर्षीय बेटी को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। 14 वर्षीय बेटी की गोली लगने से मौत हो गई। तो वही महिला गोली लगने के बाद जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। जिसको गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। तो वहीं पुलिस ने 14 वर्षीय युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि मां बेटी को गोली मारने वाले एक हत्यारे को लाइसेंसी बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर तफ्तीश में जुटी हुई है।

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की कोतवाली इगलास इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां महिला रचना देवी के द्वारा दुकान के सामने बनी नाली में पेशाब करने से मना करने पर दबंगों ने दुकान पर बैठी महिला रचना देवी समेत उसकी 14 वर्षीय बेटी रितिका को गोली मारकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। जहां दबंगों द्वारा दोनाली बंदूक से 14 वर्षीय युवती को गोली मारकर मौके पर ही हत्या कर दी गई हैं। तो वही दुकान पर बैठी महिला को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में आनन-फानन में उपचार के लिए अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गोली लगने से घायल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। तो वहीं दबंगों द्वारा दिनदहाड़े चलाई गई गोली से 14 वर्षीय युवती की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

गोली चलने की सूचना पर ग्रामीणों का जमावड़ा घटनास्थल की तरफ उमड़ पड़ा तो वही देखते ही देखते सैकड़ों की तादाद में लोग घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए। दबंगों द्वारा महिला और उसकी बेटी को गोली मारने की सूचना इलाका पुलिस को दी गई। इगलास कोतवाली इलाके में गोली चलने की सूचना पर पुलिस दौड़कर मौके पर पहुंची। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 14 वर्षीय युवती की मौत के बाद उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तो वहीं घायल महिला को चयन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया मौके पर मौजूद पुलिस के द्वारा आनन-फानन में महिला और उसकी बेटी को गोली मारने वाले एक आरोपी राजेंद्र को लाइसेंसी बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। तो वहीं पुलिस महिला और उसकी बेटी को गोली मारकर हत्या करने वाले अन्य हत्यारे आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र के गांव हस्तपुर निवासी राजेंद्र और रचना नाम की एक महिला दोनों लोग गली में आमने-सामने पर परचून की दुकान चलाते हैं। रविवार को दोनों के बीच उस समय विवाद हो गया जब राजेंद्र गली में खड़े होकर पेशाब कर रहा था। जिसका पड़ोस में दुकान कर रही महिला रचना देवी ने विरोध किया। दुकान के सामने बनी नाली पर पेशाब करने को मना करने की इस बात पर पड़ोसी दुकानदार राजेंद्र आग बबूला हो गया और गाली गलौज कर घर में रखी अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक निकाल लाया। घर से बंदूक लाते ही दुकान पर बैठी महिला रचना के ऊपर फायर झोंक दिया और पास में खड़ी उसकी 14 वर्षीय बेटी रितिका को भी गोली मारकर घायल कर दिया। गांव के अंदर गोली चलने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पड़ोसियों ने दोनों मां- बेटियों को लहूलुहान अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया।जहां उपचार के लिए ले जाते हुए गोली लगने से घायल हुई 14 वर्षीय रितिका ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गई। वही गोली लगने से घायल महिला रचना का अभी उपचार जारी है।

घटना की जानकारी देते हुए मृतक युवती रितिका के भाई विपिन में बताया कि उसकी चाची रचना देवी के दुकान के सामने बनी नाली पर कुछ शराबी लोगों के द्वारा दारू पीने के बाद शराब के नशे में टॉयलेट करते हुए खड़े होकर बदतमीजी की जाती थी। दुकान के सामने बनी नाली पर टॉयलेट करने और बदतमीजी करने की इस बात का विरोध उसकी चाची के द्वारा शराबी लोगों से किया गया और कहा गया था कि शराब पीने के यहां खड़े होकर बदतमीजी ना किया करें। क्योंकि आसपास और दुकान पर उसकी जवान बेटियां भी रहती है। रचना देवी के द्वारा शराब पीने वाले लोगों को कही गई इस बात के शराबी लोगों के द्वारा गोली मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद रविवार को राजेंद्र और उसका बेटा घर में रखी लाइसेंसी दो नाली बंदूक निकाल कर दुकान पर पहुंच गए।

जिसके बाद हाथों में लाइसेंसी बंदूक से राजेंद्र व उसके बेटे ने अपने 5 साथियों के साथ मिलकर दुकान पर बैठी उसकी चाची रचना देवी और  रितिका को गोली मार दी। जिसमें उसकी 14 वर्षीय बहन रितिका की गोली मारकर मौके पर ही हमलावरों ने हत्या कर दी गई। तो वही चाची रचना देवी को भी गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जहां उसकी चाची रचना देवी की हालत भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

घटनास्थल पर मौजूद क्षेत्राधिकारी इगलास अशोक कुमार ने बताया गांव हसनपुर थाना इगलास में एक ही जाति के दो पड़ोसियों में आपस में विवाद हो गया था। जिसमें एक व्यक्ति द्वारा अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर किया गया। जिस से दो व्यक्ति घायल हो गए। जिन को अस्पताल ले जाते समय एक व्यक्ति की रास्ते में मौत हो गई।आरोपित अभियुक्त को उसकी लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Ajay Kumar