पूर्व मंत्री की बहन को आवंटित रिवर बैंक कॉलोनी का आवास नगर निगम ने किया सील

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- पूर्व मंत्री आजम खान की बहन को आवंटित रिवर बैंक कॉलोनी वाला आवास नगर निगम ने अपने कब्जे में लिया। आज सुबह नगर निगम की टीम ने आवास को सील कर दिया। 15 अक्टूबर को नोटिस जारी करके 15 दिन में खाली करने का नगर निगम ने समय दिया था। जिसके बाद नगर निगम ने सोमवार सुबह को कार्यवाही कर दी है।

नियम के विरुद्ध अलॉट हुआ आवास,दो बार दी जा चुकी थी नोटिस

लखनऊ नगर निगम ने पूर्व मंत्री आजम खान की बहन निकाहत अफ लाक  को आवंटित रिवर बैंक कॉलोनी का सी 2/1 आवास सील किया। आरोप है कि, यह मकान आजम खान की बहन को मुलायम सरकार के दौरान नियमों को ताक पर रखकर आवंटित किया गया था। कुछ दिन पहले नगर निगम ने मकान खाली करने की नोटिस जारी की थी लेकिन आजम खान की बहन ने नोटिस साक्ष्य विहीन बताते हुए कहा था। वह मकान पर लगातार रह रही है और बिजली का बिल और किराया भी जमा कर रही है।

इसके बाद नगर निगम ने शासनादेश का हवाला देते हुए कहा कि आजम खान की बहन लखनऊ की निवासी नहीं है और दूसरा यह में नगर निगम  कर्मचारी नहीं है। नगर निगम नोटिस में कहा था आजम खान की बहन रामपुर में पढ़ाती हैं और वहीं पर रह रही है। आसपास के लोगों ने भी यह बयान में कहा था मकान में ताला लगा रहता है। उन्हें 15 अक्टूबर को नोटिस जारी कर 15 दिन में आवास खाली करने को कहा गया था। लेकिन जब आवास खाली नहीं हुआ तो सोमवार सुबह नगर निगम की  टीम मौके पर पहुंचकर आवास को सील कर अपने कब्जे में ले लिया।

Posted By:- Amitabh Chaubey (Janmat News)