राजभर, दारा चौहान, अनिल और सुनील शर्मा बने कैबिनेट मंत्री

UP Special News

लखनऊ राज्य ब्यूरो (जनमत):- योगी मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार में मंगलवार को चार नये कैबिनेट मंत्रियो को जगह दी गयी| लम्बे समय से मंत्रिमंडल में सीट कन्फर्म होने के लिए प्रतीक्षारत सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर व् भाजपा एम् एल सी दारा सिंह चौहान का इंतज़ार ख़त्म हो गया है तो मुजफ्फरनगर की पुरकाजी सीट से रालोद विधायक अनिल कुमार और गाज़ियाबाद की साहिबाबाद सीट से भाजपा विधायक सुनील कुमार शर्मा को भी शपथ दिलाई गयी है |

राज भवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने चारो को शपथ दिलाई | योगी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्रियो की संख्या बढकर 22 हो गयी है और मंत्रियो की संख्या 56 हो गयी है | आपको बतादे की योगी सरकार के दुसरे कार्यकाल का यह पहला विस्तार है| वही पीली सदरी पहने और पीला  गमछा लटकाए ओम प्रकाश राजभर को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सबसे पहले सपथ दिलाई |  वही गले में लम्बा केसरिया पटका लटकाए दारा सिंह चौहान ने इसके बाद शपथ ली| तत्पश्चात अनिल और अंत में सुनील शर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली |

मंत्रिमंडल के विस्तार में हलाकि तीन दलों के मंत्री शामिल किये गए है लेकिन इसमें भी सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश की गयी है | सपा का हाथ झटक कर पिछले वर्ष जुलाई में राजग से दुबारा नाता जोड़ने वाले सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अति पिछड़ी जाती के है | राजभर के एन डी ए में शामिल होने से बमुश्किल 24 घंटे पहले ही सपा  छोड़ने वाले पूर्व मंत्री दारा चौहान का ताल्लुक पिछड़ा वर्ग में शामिल लोनिया चौहान बिरादरी से है | मंत्री पद की शपथ लेने वाले अनिल कुमार  जाटव तो सुनील कुमार शर्मा ब्रामण है | वही राजभवन में शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने चारो मंत्रियो को पुष्प भेंट किये |

PUBLISHED BY- GAURAV UPADHYAY