राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का रामलला के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने दिया आशीर्वाद

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद अयोध्या में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पुनः शुरू होने पर अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी ने यात्रा की सफलता के लिए कामना की है। राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने एक लेटर लिखकर राहुल गांधी को भेज अपना समर्थन दिया है। पत्र में उन्‍होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को देश को एकजुट करने का कदम कहा है। आचार्य सतेंद्र दास ने राहुल गांधी को पत्र लिखा कि मै आशा करता हूं। और प्रार्थना करता हूं कि जिस मिशन के लिए आप लड़ रहे हैं । वह सफल हो मैं आपको आपके लंबे जीवन का आशीर्वाद देता हूं।मुख्‍य पुजारी ने कहा आप लोगों के हित में और लोगों की खुशी के लिए ‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय’ के लिए काम कर रहे हैं।

मैं चाहता हूं कि भगवान राम की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पिछले साल 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी में शुरू हुई और अब तक 10 राज्यों से गुजरते हुए 2,800 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुकी है। इस महीने यह यात्रा कश्मीर में समाप्त होगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा, वर्तमान में शीतकालीन अवकाश पर थी।

Reported By :-  Azam Khan

Published By :- Vishal Mishra