नगदी समेत जेवर ले उड़ी लुटेरी दुल्हन

CRIME UP Special News

कन्नौज(जनमत):- शादी के एक दिन पहले ही नगदी समेत जेवर ले उड़ी लुटेरी दुल्हन कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के असालतनगर गांव में सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब दुल्हन परिजनों को बेहोश कर घर से नकदी व जेवरात लेकर चंपत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। एक दिन पहले ही मंदिर में विवाह की रस्म अदायगी की गई थी। हालांकि शादी के लिए तहसील में स्टॉप पर लिखा पढ़ी भी कराई गई थी।

कोतवाली क्षेत्र के असालतनगर निवासी रिंकू पुत्र रामचंद्र हलवाईगीरी का काम करता है। चार भाइयों में वह दूसरे नंबर का है। बड़े भाई की शादी हो चुकी है। रिंकू (25) की शादी के लिए परिजन काफी समय से परेशान थे। रिंकू की मां रामदुलारी ने बताया कि बेटे की शादी के लिए वह काफी परेशान थी। इस बीच बैजूरामपुर निवासी सुरजीत से उनकी बातचीत हुई। उसने बेटे की शादी कराने का भरोसा दिलाया। रिंकू ने बताया कि शादी के नाम पर वह पहले उससे 15 हजार रुपए ले गया। बाद में पांच हजार रुपए और ले गया। इसके बाद उसने आजमगढ़ जनपद के पलिया गांव की पूजा नाम की लड़की से उसकी शादी की बात 60 हजार रुपए में पक्की कर दी।

सोमवार को सुरजीत लड़की पूजा और उसके अन्य परिजनों के साथ उनके घर पहुंचे। पूरी बात तय हो जाने के बाद 60 हजार रुपए दुल्हन पक्ष के परिजनों को दिला दिए गए। इसके बाद वह लोग कालिका देवी मंदिर पहुंचे। वहां पूजा-अर्चना के बाद रिंकू ने दुल्हन पूजा की मांग भी परिजनों के मुताबिक देर शाम वह लोग अपने गांव पहुंचे और यहां स्थित गमादेवी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के में खाना-पीना होने के बाद सभी लोग सोने चले गए।

देर रात करीब डेढ़ बजे नई नवेली दुल्हन ने दूल्हा समेत उसके परिजनों और रिश्तेदारों को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह सभी बेहोशी की हालत में गहरी नींद में सो गए। इसके बाद दुल्हन ने घर में रखे जेवरात और नगदी समेटी और रफूचक्कर हो गई। इस बीच छत पर लेटे दूल्हा रिंकू का भांजा शिवम की किसी तरह आंख खुल गई और जब उसने घर का नजारा देखा, तो उसके होश उड़ गए। काफी देर तक वह सभी को जगाता रहा, लेकिन किसी की आंख नहीं खुली। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। दूल्हे की मां रामदुलारी ने बताया कि दुल्हन उसके घर से तोडियां, बाला, नथुनी और करीब पांच हजार नकदी समेत मोबाइल चोरी कर ले गई हैं।

60 हजार दुल्हन पक्ष के परिजनों को दिए गए

 वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दोनों की गांदरें डलवाई गई दूल्हा के बड़े भाई सत्यप्रकाश ने बताया कि उसने अपने परिजनों को इस शादी के लिए मना किया था, लेकिन वह लोग नहीं माने उसके भाई की शादी कराने का ठेका लेने वाले मझिया की तलाश में जुटे हैं।

खरीदी हुई दुल्हन ने पहली रात ही दिया धोखा

 लंबे इंतजार के बाद किसी तरह रिंकू दूल्हा बना था, लेकिन उसे क्या पता था कि 80 हजार रुपए खर्च करने के बाद खरीदी गई दुल्हन उसे पहली ही रात धोखा देकर रफूचक्कर हो जाएगी दुखी रिंकू ने बताया कि जिसने उसकी शादी का जिम्मा लिया था, उसने उससे 20 हजार रुपए पहले ही ले लिए थे और जब शादी हुई तब दुल्हन के परिजनों को 60 हजार रुपए और दिलवाए। इसके बाद भी दुल्हन उसकी नहीं हुई। दुल्हन इतना सब होने के बाद घर में रखा जेवरात और नकदी भी ले गई।

Reported By:- Ashwani Pathak

Posted By:- Amitabh Chaubey