शिवपाल सिंह यादव ने दिए “घर-वापसी” के संकेत…

UP Special News राजनीति

आगरा (जनमत) :- राजनीती का बस यही फसाना है कभी साथ रहना है कभी दूर हो जाना है…..और मिलने के लिए हमेशा राहें तलाशना है….  प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर “घर” वापसी के संकेत दे दिए हैं और हो सकता है की चाचा और भतीजे सूबे में फिर से साइकिल का झंडा बुलंद करते हुए नज़र आ जाएँ. वहीँ उन्होंने कहा कि सपा के लिए अभी भी गुंजाइश है। शिवपाल सोमवार को मैनपुरी के पहाड़पुर गांव में शहीद उमेश चंद्र यादव की प्रतिमा का अनावरण करने आए थे। अपनी रैली में शिवपाल ने सपा से गठबंधन के संकेत दिए हैं।

वहीँ इस दौरान प्रसपा अध्यक्ष ने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले भी उन्होंने प्रयास किए, लेकिन साजिश रचने वालों ने ऐसा हमें एक नहीं होने दिया। गुंजाइश तो अभी है लेकिन वो विलय नहीं, सपा से गठबंधन के लिए तैयार हैं। इस दौरान उन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तारीफ में खूब कसीदे पढ़े। 

शिवपाल ने कहा कि आज परिजन शहीदों के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन नेताजी की बदौलत कर पाते हैं। मुलायम सिंह के रक्षा मंत्री होने से पूर्व तो शहीदों के घर उनके कपड़े ही पहुंचते थे। शहीदों के पार्थिव शरीर उनके परिजनों को देखने के लिए भी नहीं मिलते थे। जब मुलायम सिंह यादव रक्षामंत्री बने तो उन्होंने शहीदों के शव को उनके घर पहुंचाने का निर्णय लिया।   वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार को पूरी तरह विफल बताया। कहा कि आज लूट, हत्या और डकैती आम बात हो गई है।  हालाँकि इस रैली में सबसे ख़ास बात यह रही कि चाचा – भतीजे के साथ के लिए कहीं न कहीं बेकरार और पार्टी में वापसी के लिए  पूरी तरह से तैयार  नज़र आ रहें हैं.

Posted By :- Ankush Pal