ब्लैकमेलर आशिक की हत्या का हुआ हैरान करने वाला “खुलासा”..

UP Special News

कौशांबी (जनमत) :- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में 15 दिन पहले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त कर हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के मामले में एक महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान दंपति ने बताया कि मृतक युवक उनके घर में गेट लगाने के लिए लगभग 3 साल पहले आया था। काफी दिनों तक घर में काम चल रहा था। ऐसे में युवक का आना जाना लगा रहता था। आरोपी की पत्नी के साथ मृतक का अवैध संबंध बन गया। मृतक युवक ने महिला की अंतरंग तस्वीरें बना ली। और फिर महिला से पैसे की मांग करने लगा।

वहीँ पैसे न देने पर तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देने लगा। महिला युवक की हरकतों से परेशान होने लगी तो उसने अपने पति को मामले की जानकारी दी। ऐसे में दोनों ने युवक की हत्या करने की योजना बना डाली। योजना के तहत दोनों ने उसकी हत्या 21 मार्च की रात कर दी और फिर शव को सैनी कोतवाली अंतर्गत अझुवा ससुर खदेरी नदी के पास फेंक दिया। अगली सुबह जब शव बरामद हुआ तो पहले पुलिस इसे सड़क हादसा मानकर चल रही थी। लेकिन छानबीन के दौरान युवक की शिनाख्त हुई तब घटना से पर्दा उठा। पुलिस ने प्रेमिका और उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि 22 मार्च की सुबह अझुवा ससुर खदेरी नदी के पास एक युवक का शव मिला था। हादसा और हत्या के चक्कर में गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही थी। छानबीन के दौरान युवक की शिनाख्त हुई और फिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

REPORT- RAHUL BHATT… 

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..