सिख परंपरा शक्ति और भक्ति का अद्भुत संगम है…

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :-  साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह के 4 साहिबजादों एवं माता गुजरी जी की शहादत को समर्पित साहिबजादा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर गुरुवाणी कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया शामिल हुईं।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिख परंपरा शक्ति और भक्ति का अद्भुत संगम है। मुझे श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर निकली कीर्तन यात्रा का पाठ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।भारत के इस्लामीकरण के लिए जो आए वो मिट गए पर यह परंपरा आज भी कायम है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। सिख कौम अपने पुरषार्थ के लिए जानी जाती है। यह एक सामान्य परंपरा नहीं दिव्य परंपरा है।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…