एसओजी, स्वाट व थाना कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

CRIME UP Special News

महराजगंज (जनमत):- नशे के खिलाफ जनपद में चल रहे अभियान में महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संदिग्ध वाहन , संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग के दौरान फरेन्दा रोड, सिसवा अमहवा मोड़ के पास से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को 16 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकडे गये आरोपियों ने पुलिस को अपना नाम जीवन निवासी थाना बरगदवा, जनपद महराजगंज उम्र करीब 25 वर्ष बताया।

पकड़े गए दूसरे आरोपी ने पुलिस को अपना नाम दिपेन्द्र बहादुर निवासी नेपाल बताया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस को लगभग 16 किलोग्राम  चरस बरामद हुआ जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत पुलिस ने 9 करोड, 60 लाख रूपये बताया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्तो से पूछताछ में पता चला है कि दोनो आरोपी नेपाल राष्ट्र से मादक पदार्थ चरस सस्ते दामो में खरीद कर दिल्ली सप्लाई करते रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्त जीवन के खिलाफ महराजगंज जनपद के अलग अलग थानों में 4 मुकद्दमे पहले से दर्ज हैं, जबकि दीपेंद्र के बारे में महराजगंज पुलिस नेपाल पुलिस से जानकारी लेने की कोशिश कर रही है। पकड़े गए दोनो तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज रही है।

Reported By:- Naveen Mishra

Posted By:- Amitabh Chaubey