शालिग्राम भगवान की विधि विधान से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की पूजा अर्चना

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद समूचे देश में राम नाम की लहर उमड़ चुकी है| राम भक्त अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए आतुर है | कुछ राम भक्त साइकिल से अयोध्या पहुंच रहे हैं तो वहीं कुछ राम भक्त पैदल चलकर अयोध्या पहुंच रहे हैं| रामलाल प्राण प्रतिष्ठा में कई दिक्कत नेताओं के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी रामलाल के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कर चुके हैं | तो वहीं कुछ राजनेता रामलाल प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हो पाए थे |इसी कड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल है जो राम लला के दरबार में नहीं पहुच  पाए थे| इसे लेकर जब उन पर सवाल उठे तो उन्होंने कहा कि वह बाद में अपने परिवार के साथ रामलाल के दर्शन कर लेंगे| राम मंदिर को लेकर सवालों से घिरे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आजकल भगवान शिव की भक्ति में नजर आ रहे हैं|

उन्होंने नेपाल से लखनऊ शालिग्राम शिला मंगवा शालिग्राम भगवान की शिला लखनऊ पहुंचने पर पत्नी डिंपल यादव के साथ सपा कार्यालय में पूजा अर्चना की इस अवसर पर उनके साथ चाचा शिवपाल यादव के साथ सपा नेता जया बच्चन भी मौजूद रही | शालिग्राम भगवान की शिला लखनऊ पहुंचने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया एक हैंडल पर पूजा की वीडियो भी शेयर किया साथी उन्होंने लिखा कि श्री शालिग्राम भगवान का आगमन देश प्रदेश के लिए मंगलकारी एवं जन जन के लिए कल्याणकारी हो इस पावन कामना के साथ हृदय से स्वागत है|

मिली जानकारी के अनुसार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इटावा लाइन सफारी के पास केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर केदारेश्वर मंदिर बनवा रहे हैं यह मंदिर करीब 10 एकड़ में बन रहा है|

Special Report – Ambuj Mishra