कांग्रेस स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष का “उपवास”…

UP Special News

लखनऊ (जनमत):-  देश के कई राज्यों में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है, इसी कड़ी में यूपी की राजधानी लखनऊ में स्थित कांग्रेस कार्यालय में भी “कांग्रेस का स्थापना दिवस”मनाया गया. इस दौरान सेवादल के कार्यकर्ता सहित कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहें. वहीँ स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद रहीं. कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकालेंगे. राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में ‘खेत और किसान की रक्षा’ के लिए निकाली जाने वाली ये पदयात्राएं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जाएंगी, जिनमें आम जनता भी बराबर से हिस्सा लिया.

उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर पार्टी के 136वें स्थापना दिवस पर आज से तीन दिवसीय ‘कांग्रेस संदेश पदयात्रा’ शुरू की जाएगी. कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम को पुलिस ने रोका, पार्टी मुख्यालय पर फोर्स तैनात, प्रदेश अध्यक्ष धरने पर बैठ गएँ. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज देश भर में अपना स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी के लखनऊ स्थित मुख्यालय पर स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम पर पुलिस ने रोक लगा दी। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय से निकल कर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जा रहे थे।पदयात्रा रोके जाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित पार्टी के कई नेता धरने पर बैठ गए।

Posted By:- Ankush Pal…

Reported By:- Ashish Kumar with Dhirendra Srivastava, Janmat News.