स्वतंत्र देव सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्या पर साधा निशाना

UP Special News

फतेहपुर (जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद फतेहपुर में आज योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने इलाहाबाद झांसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को संबोधित किया | उन्होंने योगी और मोदी सरकार की काम की सराहना करते हुए कहा कि दोनों ही सरकारें सबका साथ सबका विकास और सब के विश्वास पर काम कर रही हैं |

साथ ही स्वतंत्र देव सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्या के साधु संतों की तुलना आतंकवादी से करने वाले बयान पर निशाना साधा | उन्होंने कहा कि मैं प्रभु से कामना करता हूँ  कि उनको सद्बुद्धि दें साथ ही उन्होंने कहा कि उनको और अध्ययन करना चाहिए |

स्वतंत्र देव सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकार और बसपा शासनकाल में आतंकवादी घटनाओं पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि पहले धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जाता था, उन्होंने कहा कि जातिवाद क्षेत्रवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति करने वालों का कोई दल नहीं होता, सभी को मोदी जी से सबक लेना चाहिए उन्होंने करीब तीन करोड़ से ऊपर लोगों को लखपति बना दिया है।

Reported By :- BheemSankar

Published By :- Vishal Mishra