सरकार ने बेहतर काम कर प्रदेश की छवि को बदलने का किया “काम”…

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- मुख्यमंत्री योगी ने बृहस्पतिवार सुबह प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पांच साल का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। पांच साल पहले जब यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुछ संकल्प लिए थे। उन संकल्प की दिशा में सरकार ने जो किया है उसकी रिपोर्ट देना मेरा कर्तव्य है। पांच साल में से तीन साल तक सरकार ने बेहतर काम कर प्रदेश की छवि को बदलने का काम किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने ‘यूपी में योगी है उपयोगी’ गीत लांच किया।दो साल में कोरोना महामारी जीवन और जीविका को बचाने की चुनौती थी। कोरोना प्रबंधन को दुनिया ने सराहा है।

पांच साल में यूपी ने मील के पत्थर भी स्थापित किए है। मात्र पांच साल में अर्थव्यवस्था को नम्बर दो स्थान पर लाने में सफलता हासिल की है। प्रतिव्यक्ति आय 94 हजार रुपये तक पहुंचाने में सफल रहे। प्रदेश सरकार का  बजट 6 लाख करोड़ तक पहुंचाया है। ईज ऑफ डूइंग में प्रदेश दूसरे स्थान पर आया है।उत्तर प्रदेश की शतप्रतिशत आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। 70 फीसदी से अधिक को दूसरी डोज लग गई है। 1538992 को बूस्टर डोज लग गई है। 15  से 17 वर्ष की आयु के 1 करोड़ से अधिक को डोज लग गई है। पहली लहर को नियंत्रण के बाद बहुत सारी परेशानी और चुनौतियों से मुकाबला किया। 40 लाख प्रवासी कामगार और श्रमिकों को घर पहुंचाने के साथ भोजन की व्यवस्था की। 581 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए है। तीसरी लहर को भी नियंत्रित किया गया है। आज एक्टिव केस 41471 है। पिछले 15 दिन में 60 हजार मामले कम हुए है। सबसे अधिक जांच करने वाला प्रदेश है। जीवन और जीविका को बचाने का मॉडल प्रस्तुत किया है।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…