वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत वन विभाग की ओर जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

UP Special News

फतेहपुर (जनमत):- यूपी के फतेहपुर जिले में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए वन विभाग की ओर से ‛पेड़ो की बारात’ जागरूकता रैली निकाली गयीं। जिले के शहरी क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए इस अनोखी पहल में वन विभाग के अधिकारी, ग्रामीण महिलाएं व स्कूली बच्चों ने गली-गली में बैंड बाजे के साथ घूमकर लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण व उनके संरक्षण के प्रति जनता के बीच उत्साह पैदा किया। इसके बाद विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर बच्चों व अन्य लोगो शपथ भी दिलाई गयीं। इस दौरान स्कूली बच्चों के साथ कर्मचारियों ने बैंड बाजे के धुन में डांस भी किया।

रामानुज त्रिपाठी(डीएफओ) ने बताया कि पर्यावरणीय चेतना के विकास के लिए वन विभाग द्वारा पौधों की बारात निकालकर अभिनव प्रयास किया गया है। ताकि लोगों के अन्दर वृक्षों को लगाने व सुरक्षित रखने के प्रति जागरूकता फैंले। वन महोत्सव का कार्यक्रम 1950 से लगातार पूरे देश पर चल रहा है और इसी कड़ी में जनता को जोड़कर वृक्षारोपण के प्रति सजग व सचेत किया जा रहा है। इस वर्ष जनपद फ़तेहपुर में 48 लाख 53 हज़ार वृक्षारोपण का लक्ष्य है जिसमें वन विभाग द्वारा लगभग 10 लाख व अन्य विभागों द्वारा 38 लाख पौध रोपित किये जायेंगे।

Reported By:- Bheem Shankar

Posted By:- Amitabh Chaubey