राहुल गांधी कब क्या बोल दे कोई भरोसा है क्या ?? -रमेश पोखरियाल

UP Special News राजनीति

कौशाम्बी (जनमत):- भाजपा सरकार के केंद्र में 9 साल पूरे होने पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के गृह जनपद कौशाम्बी पहुंचे। जहां उनका बीजेपी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान  भाजपा शासन में किये गए विकास कार्यों को गिनाते हुए   बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर योजना का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाने  का काम किया है। राहुल गांधी के सवाल पर  बताया कि राहुल गांधी कब क्या बोल  जाएं कोई भरोसा है क्या।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कौशाम्बी जिले के दौरे पर पहुँचे। भाजपा सरकार केंद्र में 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर आयोजन किया। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र की मोदी सरकार की जमकर तारीफ किया।  केंद्र की मोदी सरकार ने जनता के हितों के लिए काम किया है।  मोदी सरकार में जो भी योजनाएं हैं वह देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया गया है। वह  आवास योजना हो या आयुष्मान भारत योजना।

साथ ही बताया कि कांग्रेस के पास बोलने के लिए कुछ भी नही है।क्योंकि वो लोग कुछ करते तो बोलते, जिस सोच की वजह से उनकी सरकार गई वो जाती नही है। महिला पहलवानों के समर्थन में महापंचायत पर बताया कि  इस मामले में जांच चल रही है। मैं समझता हूं जब जांच चल रही है तो उसकी प्रतीक्षा करनी चाहिए। 2024 तो लोगों ने मोदी के नाम कर दिया है। लोगों ने अभी से ही मन बना लिया है कि 2024 में  पीएम मोदी  और भाजपा को ही सत्ता में वापस लायेंगे.

REPORT- RAHUL BHATT

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…