पुलिस की जवाबी फायरिंग में इनामिया बदमाश हुआ घायल

CRIME UP Special News

गाज़ीपुर (जनमत ) :-  उत्तर प्रदेश के जनपद गाज़ीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। बदमाशों की फायरिंग के जवाब में पुलिस की ओर से चलायी गयी गोली से 25 हजार का ईनामी बदमाश घायल हुआ है। पुलिस की गोली से घायल बदमाश बिहार का रहने वाला सूरज कुशवाहा है।

जिस पर 25 हजार का ईनाम घोषित था। पुलिस ने घायल बदमाश और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल ईनामी बदमाश का साथी मऊ जिले का रहने वाला शातिर बदमाश मोहित वर्मा है। मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए दोनों बदमाश लूट की कई वारदातों में शामिल रहें हैं।

Report By – Pawan Mishra 

Published By – Vishal Mishra