देश के बजट में बड़ा ऐलान… सात लाख तक आय हुई “टैक्स फ्री”….

अर्थ जगत

 अर्थजगत (जनमत) :-   देश का बजट 2022-23  अब सामने आ गया है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में मध्यमवर्गीय नागरिकों के लिए बड़ा एलान किया है। अब सात लाख रुपये तक की आय पर सरकार कोई टैक्स नहीं लेगी। अब तक पांच लाख रुपये से अधिक आय पर टैक्स देना पड़ता था। सरकार ने टैक्स स्लैब को भी बदल दिया है।

बजट 2023-24 को विस्तृत रूप से पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें :- 

memo_Budget_2023-24

Key_to_Budget_Document_2023

 नया टैक्स स्लैब नीचे दिया गया है :- 

आय   टैक्स रेट
0-3 लाख कोई टैक्स नहीं
3 से 6 लाख  5%
6 से 9 लाख 10%
9 से 12 लाख 15%
12 से 15 लाख 20%
15 लाख से अधिक 30%

आसान भाषा में  मान लीजिए आपकी आय नौ लाख रुपये है। ऐसे में आपको कुल 45 हजार रुपये टैक्स देना पड़ेगा। आपकी आय के तीन लाख रुपये टैक्स फ्री होंगे। तीन से छह लाख रुपये तक की आय पर पांच फीसदी यानी 15 हजार रुपये टैक्स लगेगा। छह से नौ लाख रुपये तक की आय पर दस प्रतिशत यानी 30 हजार रुपये टैक्स लगेगा। इस तरह से आपकी कुल टैक्स देनदारी 45 हजार रुपये होगी। अगर आपकी आय सात लाख या उससे कम है तो आपको उसपर कोई टैक्स नहीं देना होगा। सात लाख से ज्यादा आय होने पर ही आप टैक्स के दायरे में आएंगे।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…