बॉलीवुड के “विवेक” का आज है जन्मदिन

मनोरंजन

मनोरंजन(जनमत): विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों से खूब सुर्खिया बटोरी। विवेक ओबेरॉय का पूरा नाम विवेकानंद ओबेरॉय है| उनका नाम हिंदू संत स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखा गया था। विवेक ओबेरॉय का आज जन्मदिन है| विवेक ओबेरॉय का जन्म तीन  सितंबर 1976 को हैदराबाद में हुआ था। इनके पिता अपने समय के मशहूर अभिनेता थे जिन का नाम सुरेश ओबेरॉय हैं। उनकी माँ का नाम यशोधरा  ओबरॉय है जो गृहणी है।  

                               (विवेक ओबेरॉय अपने माँ और पिता के साथ)

उनकी पहली फिल्म रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी ‘कंपनी’ थी। जिसके लिए उन्हें फिल्म फेयर का बेस्ट डेब्यू मेल का अवॉर्ड मिला था। विवेक की पत्नी प्रियंका अल्वा कर्नाटक के पूर्व मंत्री दिवंगत जीवराज अल्वा की बेटी हैं। विवेक को प्रियंका इतनी पसंद आईं कि उन्होंने 1 वर्ष तक इंतजार नहीं किया और साल 2010 में शादी के बंधन में बंध गए। विवेक ओबेरॉय और प्रियंका का 1 बेटा विवान है, जिसका जन्म 6 फरवरी 2013 को और 1 बेटी अमेया हैं जिसका जन्म 21 अप्रैल 2015 को हुआ है| विवेक की हालिया रिलीज फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी थी। जिसमें उन्होंने पीएम का किरदार निभाया। बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने वाले विवेक फिल्मों के अलावा का खुद का प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। उनकी अपनी कंस्ट्रक्शन कंपनी भी है। यही नहीं उन्होंने कई स्टार्ट अप में भी इंवेस्ट किया है।

                         (विवेक ओबेरॉय अपनी पत्नी और बच्चो के साथ)

इनमें से ज्यादातर हेल्थ और एजुकेशन से जुड़े हुए हैं। विवेक ओबेरॉय ने अपनी शुरुआती पढ़ाई हैदराबाद पब्लिक स्कूल हैदराबाद से की हैं। उसके बाद वह अपनी आगे की पढ़ाई के लिए मेयो अजमेर चले गये। विवेक ओबेरॉय इंडिया बेस्ट ड्रामेबाज़ के तीनो सीजन में जज की भूमिका भी निभा चुके हैं| विवेक ओबेरॉय को रेड एंड व्हाइट ब्रवेरी पुरस्कार से वर्ष 2006 में सम्मानित किया गया था क्यू की जब सुनामी से बुरी तरह प्रभावित हुए एक गाँव को फिर से बनाने में विवेक ओबेरॉय ने बहुँत मदत किया था|हमारे जनमत न्यूज़ परिवार की तरफ़ से  विवेक ओबेरॉय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं|

अमिताभ चौबे

chaubeyamitabh0@gmail.com