सदी के महानायक चुकायेंगे यूपी के “अन्नदाता” का कर्ज….

मनोरंजन

मुंबई(जनमत) :- जहाँ हमारा देश एक कृषि प्रधान देश हैं वहीँ यहाँ पर किसानो “अन्नदाताओं” की स्थिति बेहद खराब हैं, जो की किसी से छुपी नहीं हैं. वहीँ इसी को देखते हुए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन  ने उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज चुकाएंगे और इसी के साथ ही वो किसानो से व्यक्तिगत मुलाक़ात भी करेंगे और इसके साथ ही वो किसानो को बैंक के पत्र भी सौपेंगे.

जानकारी के अनुसार अमिताभ के प्रवक्ता ने  बताया की अभी हाल ही में बिग बी ने  महाराष्ट्र के  70 किसानों के लिए कर्ज चुकाया था और अब वह उत्तर प्रदेश के 1,398 किसानों का 4.05 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज चुकाएंगे। अमिताभ ने किसानों के ऋण को चुकाने के लिए बैंक ऑफ इंडिया के साथ ‘ओटीएस : वन टाइम सेटलमेंट’ किया है। वह 26 नवंबर को किसानों से मुलाकात कर खुद उन्हें बैंक के पत्र सौंपेंगे।  अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के 1,398 किसानों का ऋण  चुकायेंगे,  उन्होंने पहले महाराष्ट्र के किसानों का ऋण भी चुकाया था।