खूबसूरती बढ़ाने के लिए पहले लिपस्टिक को लगाने का तरीका समझें

Life Style

लाइफस्टाइल (Janmat News): लिक्विड लिपस्टिक पारम्परिक लिपस्टिक की तरह नहीं होती। इन्हें लगाने के खास सलीके हैं, जो इनकी खूबसूरती को अधिक बढ़ाते हैं। महिलाएं लिक्विड लिपस्टिक तो ख़रीदती हैं पर उन्हें लगाने के बारे में जांच-परख कम ही करती हैं। कुछ तो सामान्य लिपस्टिक की तरह ही इस्तेमाल करती हैं। लिपस्टिक को लगाने का सही तरीका क्या है, बता रही हैं पूर्वी विश्वकर्मा…

थोड़ा समय दें
सामान्य लिपस्टिक की तरह लिक्विड लिपस्टिक को नहीं लगाया जाता। इन्हें लगाने के लिए थोड़े समय की आवश्यकता होती है। यानी कि इत्मीनान के साथ लगाया जाता है। जल्दबाजी में लगाने पर ये या तो ठीक तरह से होंठों पर फैलेगी नहीं या हो सकता है होंठ के आसपास लग जाए।

चेकअप भी जरूरी है
अमूमन महिलाएं सिर्फ लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं। ऐसा सामान्य लिपस्टिक के साथ तो चल जाता है पर लिक्विड लिपस्टिक के साथ हल्के मेकअप की ज़रूरत होती है, क्योंकि सिर्फ़ लिक्विड लिपस्टिक लगाना आपके लुक को खराब कर सकता है। डार्क लिक्विड लिपस्टिक लगा रही हैं तो हल्का-फुल्का मेकअप जरूर करें। इससे चेहरा एक-सा लगेगा। Image result for ads liquid lipstick

अधिक परत न लगाएं
लिक्विड लिपस्टिक की सिर्फ एक परत ही काफ़ी होती है। इसे लगाने के बाद अतिरिक्त लिपस्टिक को हटा लें। इससे एक अच्छा टेक्स्चर मिलेगा। सामान्य लिपस्टिक की तरह अधिक कोट लगाने से इसकी खूबसूरती फीकी-सी लगेगी।

फटे होंठों से बचें
किसी भी लिपस्टिक को लगाने से पहले ख्याल रखें कि होंठ फटे न हों। यदि होठों पर मृत त्वचा जमीं हो तो उसे हटा लें। इससे होंठ मुलायम हो जाएंगे। इसके बाद ही लिक्विड लिपस्टिक लगाएं। इससे होंठ सुंदर और चेहरा आकर्षक लगेगा।

Image result for how to apply liquid lipstick

शेप देना न भूलें
कई लोगों के होंठों का आकार पतला होता है। ऐसे में लिपस्टिक लगाने पर फैल भी जाती है। यदि होंठों को सही आकार देना चाहती हैं, तो पहले लिप लाइनर से आउट लाइन बना लें। उसके बाद ही लिपस्टिक लगाएं। इससे लिपस्टिक ठीक तरह से लगेगी और शेप भी सही आएगा।