घर से भागे पति को टिक टॉक ने ढूंढ निक़ाला…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- नसीब का अपना ही फसाना है….जो खो गएँ हैं राहों में अचानक उनसे टकराना है….. तकनीक के चलते आज दुनिया एक मुट्ठी में आ गयी है और एक ऊँगली के इशारे पर सारी दुनिया मुट्ठी में आ जाती है, वहीँ बचपन से ही हम कुंभ के मेले में खोने वाली बात सुनते आए हैं। तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में रहने वाली दो बच्चों की मां जयाप्रदा बीते तीन साल से अपने पति का इंतजार कर रही है। उसका पति सुरेश करीब तीन साल पहले घर से भाग गया था।

आपको बता दे कि जयाप्रदा ने 15 सेकेंड के एक टिक टॉक वीडियो में अपने पति को ढूंढ लिया, जो वीडियों में डांस कर रह था।  जिसपर कहा जाता है कि खोए हुए लोग किस्मत से ही दोबारा मिल पाते हैं। लेकिन इस तकनीकी दुनिया में अब ऐसी कई चीजें हैं, जो लोगों को अपने खोए अपनों से मिलवा देती हैं। इस टिक टॉक के बारे में जरूर सुना होगा या इस्तेमाल करते होंगे. आपको बता दे की इस एप्लीकेशन ने एक महिला के खोएं हुएं पति से मिलवा दिया. जिससे एक बार फिर तकनीक ने गम हुएं पति को ढूंढने में मदद की है।  वहीँ अपने पति को टिक टॉक पर देखने के बाद जयाप्रदा ने एफआईआर दर्ज करवाई।