देश के मतदान पर गूगल का डूडल

देश – विदेश

देश विदेश(जनमत) पूरी दुनिया में इंटरनेट पर अपनी धाक ज़माने वाला इंटरनेट का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल ने एक नया डूडल बनाया है। भारत में आज से लोकतंत्र का महापर्व कहे जानेवाले लोकसभा चुनाव 2019 चुनाव शुरू हो रहे हैं। आज कई राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ ही लोकसभा चुनावों के लिए भी पहले फेज की वोटिंग हो रही है।

लोकतंत्र के इस महायज्ञ के पहले चरण में सर्च इंजन गूगल भी शामिल हुआ है। गूगल ने देर रात ही अपना डडूल बदल दिया है और लोकसभा चुनाव के लिए विशेष डूडल तैयार किया है। इस डूडल के फॉन्ट अलग हैं साथ ही इसके बीच में स्याही लगी उंगली नजर आ रही है जो वोट किए जाने की तरफ इशारा करती है। आम तौर पर मतदान के बाद अंगुली पर लगी नीली स्याही को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आम जनता की भागीदारी के तौर पर देखा जाता है|

गूगल ने डूडल बनाकर लोगों से मतदान की अपील की है। आज देश के 20 राज्यों की 91 सीटों पर पहले चरण का मतदान हो रहा है। गूगल ने डूडल बनाकर लोगों को बताया है की लोकतंत्र में मतदान की कितनी अहमियत होती है और लोग कैसे अपना वोट डाल सकते हैं. इसमें मतदान की पूरी प्रक्रिया समझाई गई है|