यात्रियों के लिए खुसखबरी: अब सप्ताह में 5 दिन चलेगी डिब्रुगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

देश – विदेश

देश विदेश(जनमत):- भारतीय रेलवे ने कोरोना संक्रमण को कम होते देख एक बार फिर से नई समय-सारणी को तैयार करने में लगी है| इसी क्रम में उत्तर रेलवे ने ट्रेन संख्या 20503 \028504  नई दिल्ली-डिब्रूगढ़-नई दिल्ली साप्ताहिक राजधानी ट्रेन को हफ्ते में 5 दिन चलाने  का फैसला लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी के नये टाइम टेबल के लागू होने के बाद ये ट्रेन हफ्ते में 1 दिन की जगह 5 दिन चलाई जाएगी। इससे पूर्वोत्तर के यात्रियों के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा।

इस रूट पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा है जिस से कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल होता है। जिसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने फेरे बढ़ाने का फैसला लिया है|

Posted By:- Amitabh Chaubey