CAA के विरोध में सडकों पर उतरे लोग, पूर्व सपा सांसद ने किया धरना प्रदर्शन

नागरिकता कानून पर आरजेडी ने किया बंद का “ऐलान”…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में शनिवार को बिहार बंद का एलान किया है। महागठबंधन के सहयोगी दलों ने भी आरजेडी के बंद का समर्थन किया है। बंद के दौरान उपद्रव की आशंका को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी पूरी तैयार की गई है। इससे पहले बंद की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को आरजेडी की ओर से पटना समेत सभी जिलों, प्रखंडों एवं कस्बों में मशाल जुलूस निकाले गए। राज्य में सुबह से ही बंद का असर दिखना शुरू हो गया है। बंद को लेकर आरजेडी नेता व बिहार विधानसभ में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रशासन को चेतावनी दी है।

बिहार के हाजीपुर में आरजेडी कार्यकर्ता नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। आरजेडी कार्यकर्ता भैंसो के साथ नेशनल हाईवे पर आ गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने भैंसों के ऊपर पोस्टर टांग रखी है, जिस पर लिखा है ‘काला कानून नहीं चलेगा. मैं भारतीय हूं।’ नेशनल हाई वे पर कई जगहों पर टायर जला दिया गया है। बंद समर्थकों ने हाजीपुर मुज्जफ्फरपुर एनएच-22 को भगवानपुर में बंद करा दिया है। तेजस्वी यादव ने खुद को गांधीवादी बताते हुए बंद के शांतिपूर्ण रहने का दावा किया है।

Posted By :- Ankush Pal