“ब्रह्मोस” के लैंड अटैक वर्जन का हुआ “सफल” परीक्षण….

UP Special News देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत):- पाकिस्तान और चीन के साथ जारी तनाव के बीच भारत अपनी रक्षा क्षमताओं पर विशेष रूप से ध्यान दे रहा है और इसपर काम भी कर रहा है, इसी बीच  भारत ने अपनी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के लैंड अटैक वर्जन का सफल परीक्षण किया। जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना ने मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीप से इस क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के लैंड अटैक वर्जन का परीक्षण किया। ब्रह्मोस मिसाइल का निशाना वहां मौजूद एक अन्य द्वीप पर था।  इस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण सुबह दस बजे किया गया और मिसाइल ने सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य पर निशाना साधा। यह परीक्षण भारतीय सेना ने किया था।

सेना में डीआरडीओ की ओर से विकसित मिसाइल प्रणाली की कई रेजिमेंट शामिल हैं। ब्रह्मोस मिसाइल की स्ट्राइक रेंज अब 400 किलोमीटर से ज्यादा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के अनुसार, चीन और पाकिस्तान के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा और नियंत्रण रेखा पर जारी तनाव के बीच भारत इस सप्ताह सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के कई लाइव परीक्षण करेगा। ट्वीट में आगे जानकारी दी गई कि इस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण सुबह दस बजे किया गया और मिसाइल ने सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य पर निशाना साधा। यह परीक्षण भारतीय सेना ने किया था। सेना में डीआरडीओ की ओर से विकसित मिसाइल प्रणाली की कई रेजिमेंट शामिल हैं।ब्रह्मोस मिसाइल की स्ट्राइक रेंज अब 400 किलोमीटर से ज्यादा बढ़ा दी गई है।

Posted By:- Ankush Pal

Correspondent, Janmat News.