केंद्रीय मंत्री का हैरान कर देने वाला बयान….

UP Special News

अमरोहा(जनमत) :-  केंद्रीय सरकार के एक मंत्री ने हैरान कर देने वाला बयान दिया है, जो बिना सर पैर का का बयान मालूम होता है. आपको बता दे की मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने  बढ़ती जनसंख्या और हिन्दुओं की कम होती संख्या पर  एक बयान दिया है. मंत्री के अनुसार देश की आजादी के समय कुल आबादी 33 करोड़ आबादी थी। जो की आज के समय  घोषित 125 करोड़ है।

यह भी पढ़े-प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में मनाएंगे अपना जन्मदिन….

वहीँ मंत्री के अनुसार अघोषित आबादी 136-141 करोड़ है। अगर ऐसा ही रहा तो न सामाजिक समरसता बचेगी और यदि जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो न विकास होगा। यूपी के अमरोह में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने  यह बयान दिया है. हालाँकि मंत्री इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहें हैं.