राजस्थान में शून्य पर पहुंचा तापमान, खेतों में जमी रही बर्फ

क्षेत्रीय समाचार

राजस्थान(जनमत): लुढ़कते पारे के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है, जो जानलेवा साबित हो रहा है।  कोहरा और बढ़ी ठंड के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कश्मीर घाटी के लगभग सभी इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ठंड इतना है कि घाटी के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति लाइनों में पानी जमना शुरू हो गया है।

वहीं, लगातार हुई बर्फबारी के बाद से मुगल रोड और श्रीनगर-लेह मार्ग नौंवे दिन भी वाहनों के लिए बंद रहा। राजस्थान यानी गुलाबी नगरी सहित पूरे प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी है| लोगों के जनजीवन पर खासा प्रभाव पड़ा है। लोग अलाव का सहारा लेते देखे गए हैं| राज्य के एकमात्र पवर्तीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में सोमवार रात पारा 0.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

वहीं, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 1 से 4 डिग्री तक पारा गिरा। जिसमें चूरूमें 0.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 1 डिग्री, सीकर में 2 डिग्री, पिलानी में 2.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ठंड से खेतों में फसलों पर बर्फ जम रही है जिससे से किसानों के चेहरे पर भी चिंता झलक रही हैं|