अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी को ब्लैकमेल कर बनाया हवस का “शिकार”…

UP Special News

मुज़फ्फरनगर (जनमत) :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों अनुसार जहां पूरे राज्य में महिला संबंधित अपराध रोकने के लिए मिशन महिला शक्ति अभियान चलाया जा रहा है वही बावजूद इसके महिलाओ पर हो रहे अत्याचार के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे  है। ताजा मामला जनपद मुजफ्फरनगर का है जहां एक अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी ने रिश्तेदारों पर योन उत्पीड़न का आरोप लगाया है और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है.

दरअसल मामला जनपद मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र गांव सरवट का है जहां एक अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी ने अपने ही रिश्तेदार मोहम्मद जकी और सपा के नेता और पूर्व प्रधान  इंतजार त्यागी सहित भाई रिजवान त्यागी के साथ एक महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि कुछ वर्ष पहले जब महिला खिलाड़ी पूर्व प्रधान के घर कुछ काम से गई थी तभी महिला खिलाड़ी के साथ आरोपी ने तमंचे के बल पर जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला. इस दौरान आरोपी ने महिला खिलाड़ी के अश्लील फोटो मोबाइल में कैद कर लिए तभी से आरोपी महिला खिलाड़ी को अश्लील फोटो वायरल करने की लगातार धमकी देकर महिला खिलाड़ी का शारीरिक शोषण कर रहा है। जिससे तंग आकर पीड़ित महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है,  जिसपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गयी है.

Posted By:- Ankush Pal…

Reported By:- Sanjay Kumar.