अचानक बिगड़ी मेयर संयुक्ता भाटिया की "तबियत"

अचानक बिगड़ी मेयर संयुक्ता भाटिया की “तबियत”

UP Special News

लखनऊ (जनमत ) :-  लखनऊ की मौजूदा मेयर संयुक्ता भाटिया की रात में  अचानक तबियत बिगड़ गयी | जिसके बाद आनन् फ़ानन में उन्हें लखनऊ के  अवध अस्पताल में भर्ती कराया गया |  मिली जानकारी के अनुसार , मेयर संयुक्ता भाटिया को रात्री में घबराहट और बेचैनी के कारण नींद नहीं आई और प्रात: सीने में दर्द की शिकायत पर सुबह 05 बजे हृदय अघात की आशंका में घरवालों ने महापौर संयुक्ता भाटिया को निकट के अवध अस्पताल में भर्ती कराया गया है |

 

निवर्तमान महापौर संयुक्ता भाटिया लगभग 12 घंटे तक अवध अस्पताल में वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में रही | घरवालों ने पूरे दिन मेयर संयुक्ता भाटिया का मोबाइल बंद रखा और बहार खबर नहीं जाने दी ,परन्तु दोपहर बाद से ही जानकारी लेने के लिए कार्यकर्ताओं का ताता लगने लगा |

वहीं , बीजेपी मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया के अस्वस्थ होने की सुचना मिलने पर आलमबाग स्थित अवध हॉस्पिटल पहुँचकर उनका कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्राथना की |

Published By : Vishal Mishra