किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य पहुँची एसपी सिटी के समक्ष

किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य पहुँची एसपी सिटी के समक्ष

UP Special News

बहराइच (जनमत ) :- उत्तर प्रदेश के ज़िला बहराइच में किन्नर समाज मे क्षेत्र एरिया जजमानी की समस्या लगातर बनी रहती है ऐसे में उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में भी एक ऐसा मामला सामने आया है | जँहा एरिया जजमानी की समस्या को लेकर दो किन्नर ग्रुप के बीच मामला हो गया ऐसे में एक किन्नर पक्ष यूपी किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य गुड्डन किन्नर लीडरशिप में बहराइच के एसएसपी सिटी कुवँर ज्ञानजय सिंह के समक्ष पहुँचे और अपनी समस्या से अवगत कराया |

जिसपर एसपी सिटी ने किन्नर समाज के लोगों को उचित कार्यवाही करने को लेकर आश्वस्त किया। वहीं , इस सम्बंध में लखनऊ से आई यूपी किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य गुड्डन किन्नर ने इस सम्बन्ध में विशेष जानकारी मीडिया के सामने साझा की।

 

Reported By :- Rizwan Khan

 

Published By :- Vishal Mishra