चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसानो का हुआ “सम्मान”…

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- देश के पूर्व प्रधानमंत्री  और किसानों के बड़े रहनुमा माने जाने वाले स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों का सम्मान किया। चौधरी चरण सिंह की 117वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन में प्रांगण में  स्थित उनकी  प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आपको बता दे कि चौधरी चरण सिंह की जयंती पर  सीएम योगी  ने विधान भवन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहें । इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों को संबोधित भी किया और बताया कि भाजपा ने हमेशा ही किसानों का सम्मान किया है।

देश के अन्नदाता को भाजपा ने हमेशा ही शीर्ष वरीयता पर रखा है। किसानों के लिए हम सूबे में लगातार लाभकारी योजना तैयार कर रहे हैं। हमने वैज्ञानिक तरीके की कृषि को शीर्ष वरीयता देने के साथ ही सूबे के किसानों को पारंगत करने के लिए उनको वैज्ञानिकों के बीच आमंत्रित भी किया है। हम समय-समय पर किसान गोष्ठी का आयोजन करते हैं। इस दौरान बताया विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा और बताया कि  प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों ने किसानों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। इसके विपरीत हमने  किसानों को उनकी फसल का अच्छा दाम दिलाकर मालामाल किया और समय समय पर सम्मानित भी किया गया.

Posted By :- Ankush Pal