छुट्टा जानवरों की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी उतरौला को सौंपा ज्ञापन

छुट्टा जानवरों की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी उतरौला को सौंपा ज्ञापन

UP Special News

बलरामपुर (जनमत ) :- जनपद बलरामपुर के भारतीय किसान क्रांति यूनियन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद खलील शाह के नेतृत्व में एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी उतरौला संतोष कुमार ओझा को सौंपा गया। जिसमें मांग की गई है छुट्टा जानवरों को संरक्षित कराने हेतु कई बार लिखित सूचना उप जिलाधिकारी,राज्यपाल व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को दिया गया। लेकिन अब तक छुट्टा जानवरों को संरक्षित नहीं किया गया। जबकि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश का आदेश है कि छुट्टा जानवर को संरक्षित किया जाए जो कि अभी तक नहीं हुआ है।

छुट्टा जानवरों में से एक सांड ग्राम जिगना में जानलेवा हमला करता है। और गांव के बच्चे, बैल,गाय को भी काफी परेशान करता है। सांड के डर से लोग रात में अपने खेत की रखवाली भी नहीं कर पाते हैं। दिनांक 1/4 / 2023 दिन शनिवार को शाम 5:00 बजे भारतीय किसान क्रांति यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष बड़े लाल पांडे पर सांड़ ने भीषण जानलेवा हमला कर दिया बड़े लाल पांडे किसी तरह अपनी जान बचाकर गेहूं के खेत में छुप गए। फिर भी सांड ने मार दिया और बड़े लाल पांडे के गले में चोट लग गया है। अगर तत्काल आवारा पशुओं को संरक्षित नहीं किया गया तो छुट्टा जानवरों को इकट्ठा करके ब्लॉक परिसर में बंद कर दिया जाएगा।

जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस अवसर पर भारतीय किसान क्रांति यूनियन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद खलील शाह, बड़े लाल पांडे ब्लॉक अध्यक्ष भारतीय किसान क्रांति यूनियन,बच्छराज वर्मा, श्री चंद्र, सियाराम मौर्य, राम बहादुर, राम उजागर वर्मा, राजेंद्र यादव, रामनारायण आदि भारतीय किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी  मौजूद रहे |

Reported By :- Gulam Navi

Published By :- Vishal Mishra