टाफी के बहाने मासूम की अस्मत लूटी …

CRIME UP Special News

मैनपुरीं(जनमत):- उत्तर प्रदेश के मैनपुरीं जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आयी है| जानकारी के मुताबिक 5 वर्षीय वालिका के साथ 2 नाबालिग लड़को ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया| परिजनों का आरोप है की जब मासूम बच्ची अपनी सहेलियों के साथ  खेल रही थी तभी दोनों आरोपी उसे टॉफी दिलाने के बहाने गांव के बाहर एक सुनसान जगह पर ले गएँ|

जिसके बाद दोनों ने मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अन्जाम दिया| जिसके बाद बच्ची किसी तरह से घर पहुची और परिजनों को अपनी आप बीती सुनायी| वहीँ  परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है| हालाँकि दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है| जिन्हें जल्द गिरफ्तार किये जाने की बात कही जा रही है| वहीँ हाल के दिनों में प्रदेश में बच्चियों के प्रति अपराध बढ़ता जा रहा है, जो वास्तव में हैरान और परेशान करने वाला है|