प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ने किया प्रेस वार्ता.

प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ने किया प्रेस वार्ता.

UP Special News राजनीति

अयोध्या(जनमत):- कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो किसान संकल्प यात्रा के अंतर्गत 25 किलोमीटर यात्रा के आन्दोलन की समीक्षा करने आए प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ने रिकाबगंज स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पर पदाधिकारियों की बैठक किया व प्रेसवार्ता करते हुए बताया की किसान की वेदना प्रताड़ना प्रदेश सरकार की नीतियों से किसान प्रभावित हो रहा है|

उसका सुगम समाधान सिर्फ संवेदना आधारित जनसंवाद से ही दूर किया जा सकता है। भारत जोड़ो किसान संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी गण मजबूती के साथ लग जाएं। भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने का आवाहन किया है किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामचरित्र वर्मा ने सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रमों को सफल बनाने करो या मरो की स्थिति में तैयार होने को कहा।

Reported By:- Azam Khan

Posted By:- Amitabh Chaubey