प्रेम प्रसंग में युवक ने किया आत्महत्या

प्रेम प्रसंग में युवक ने किया आत्महत्या

CRIME UP Special News

अयोध्या(जनमत):- उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली | मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है| घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मामला अयोध्या जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र स्थित सारंगपुर गांव का है| जहां प्रेमिका से अनबन के चलते सुरेश गौड़ (25) डिप्रेशन में था| बताया जा रहा है कि इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली है| युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सारंगपुर गांव से बरामद किया गया है| घटना आज सुबह करीब 5:00 बजे की है|

मौके पर पुलिस बल के साथ क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र विक्रम सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया| वहीं ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ के आधार पर युवक की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।वही क्षेत्राधिकारी सदर वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है| प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है| घटना की जांच की जा रही है।

Posted By:-ZAM KHAN