बुलंदशहर में महिला की सर कटी लाश मिलने से सनसनी….

CRIME UP Special News

बुलंदशहर(जनमत). यूपी के बुलंदशहर में अपराधियों द्वारा एक ऐसी सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया, जिस वारदात के बाद बुलंदशहर में सनसनी फैल गई। बुलंदशहर की देहात कोतवाली क्षेत्र में हैवानों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर, महिला की पहले बेरहमी से हत्या की, और उसके बाद आरोपी मृतका सर, और हाथ काटकर अपने साथ ले गए। लेकिन जिस तरह अपराधियों ने बुलंदशहर में इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है उसके बाद ना सिर्फ़ इलाके में दहशत का माहौल है बल्कि इस घटना के बाद, बुलंदशहर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। अपराधियों ने यहां ना सिर्फ महिला की बेरहमी से हत्या की बल्कि घटना को अंजाम देने वाले हैवान मृतका का सर, और कलाई से हाथ काटकर भी अपने साथ ले गए। बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग उटरवाली गांव के पास कुछ हैवानों हैवानियत की सारी हदें पार कर दी हैं।

सूचना के बाद पुलिस ने मृतका का धड़ तो बरामद कर लिया, लेकिन पुलिस मृतका के हाथ, और सर बरामद नहीं कर सकी और ना ही मृतका की अभी तक  शिनाख्त ही हो सकी है। पुलिस ने मृतका का शव मोर्चरी में रखवा दिया है, और पुलिस अब मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन इस खौफ़नाक घटना के बाद यहां कई सवाल उठने लाज़मी हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्जकर घटना का खुलासा करने के लिए टीमों का गठन किया है। और पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। पुलिस अधिकारी भले ही घटना का जल्द खुलासा करने का दावा कर रहे हों लेकिन बुलन्दशहर में एक बाद एक आपराधिक वारदातों के बाद बुलंदशहर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लाज़मी हैं।