भारतीय किसान यूनियन राजनीति के कार्यकर्ताओं ने महेंद्र सिंह टिकैत की मनाई 12 वीं पुण्यतिथि

UP Special News

अयोध्या(जनमत):- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक चौधरी स्वर्गीय महिंद्र सिंह टिकैत की 12 वीं पुण्य तिथि एवं भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का स्थापना दिवस के रूप में शहीद उद्यान में बैठक कर दोनों कार्यक्रमों को संपन्न किया गया और भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के अवसर पर टिकैत जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और स्वर्गीय टिकैत की जीवन शैली पर प्रकाश डाला गया।

सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे और स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया गया भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अरविंद यादव और जिला सचिव जिलाजीत वर्मा एवं प्रदेश सचिव जगतपाल सिंह  ने संचालन किया। वरिष्ठप्रदेश सचिव फरीद अहमद ने बताया चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए कहां कि हम सभी लोग टिकैत जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया है जो भी हमारे किसान और और मजदूर भाई हैं उनकी मदद करेंगे और उनकी लड़ाई बड़ी मजबूती के साथ लड़ेंगे और किसानों को संगठित करने पर जोर देंगे।

Reported By:- Azam Khan

Posted By:- AmitabhChaubey