मायावती अखिलेश यादव को चुनाव तक “बबुआ” बनाकर छोड़ेंगी…

UP Special News राजनीति

वाराणसी (जनमत) :- अभी हाल ही में हुए सपा-बसपा गठबंधन को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने राजनैतिक स्वार्थ का बंधन बताया है। वहीँ इस गठबंधन के बारे में कहा है की यह गठबंधन केवल स्वार्थ और मजबूरी का गठबंधन मात्र है, जो की मजबूर होकर ही बनाया गया है, वहीँ उन्होंने कहा है की मायावती अखिलेश यादव को चुनाव तक बबुआ बनाकर छोड़ेंगी।

यह भी पढ़े-उच्चतम न्यायालय को मिले दो नए न्यायाधीश….

इसी के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने  बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा यदि बनारस से चुनाव लड़ेंगे तो यहां की जनता पूरी तरह से उन्हें खामोश कर देगी। शत्रुघ्न सिन्हा और सावित्री बाई फूले को उनके हाल पर छोड़ दिया गया  है। कई छोटी पार्टियां हमारे संपर्क में हैं। कई सपा नेता उनके संपर्क में हैं। पार्टी के मंच पर जब बुलाया जाएगा तो सबको पता चलेगा। वहीँ सपा बसपा गठबंधन के बारे में कहा की यह मात्र स्वार्थ का गठबंधन है और लोकसभा चुनाव के बाद यह पूरी तरह से ख़त्म हो जाएगा.