मुख्तार अंसारी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला “दर्ज”…

UP Special News

गाजीपुर (जनमत) :- यूपी के   गाजीपुर  में  माफिया मुख्तार अंसारी पर कानून का शिकंजा लगातार शिकंजा कसता जा रहा है।पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी पर एक और केस दर्ज किया है।मुख्तार अंसारी उसकी पत्नी आफ्शा अंसारी,मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी समेत 6 लोगों पर गुंडागर्दी के दम पर व्यापारी की जमीन हड़पने का केस दर्ज किया है।व्यपारी की जबरन जमीन हड़पने,रंगदारी वसूलने के आरोप में मुख्तार और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

व्यापारी नेता अबु फखर की तहरीर पर सदर कोतवाली में केस दर्ज किया है।व्यापारी नेता अबु फखर की तहरीर पर दर्ज इस केस में आरोप है कि माफिया मुख्तार अंसारी,मुख्तार की पत्नी आफ्शा अंसारी,बेटे अब्बास अंसारी ने गुंडागर्दी के दम पर व्यापारी की जमीन हड़प ली।इस पूरे मामले में मुख्तार के साले आतिफ रजा,अनवर शहजाद और एक अन्य अफरोज भी शामिल रहे।आरोप है कि शहर के रौजा इलाके में स्थित व्यापारी की जमीन मुख्तार और उसके परिजनों ने डरा धमका कर हड़प ली।फिलहाल पुलिस ने मुख्तार समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

REPORT- HOMESH MISHRA…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..