सखी वन स्टॉप सेंटर से 3 किशोरियां लापता, पुलिस तलाश में जुटी

UP Special News

 कौशाम्बी (जनमत):- कौशाम्बी ज़िले में सखी वन स्टॉप सेंटर से 3 किशोरिय बृहस्पतिवार देर रात गायब हो गयी। सेंटर से लडकिया कैसे लापता हुई, इसका जवाब किसी के पास नही है। सुबह जानकारी होने पर प्रशासनिक अमले में हड़कम्प मच गया। सूचना पर एडिशनल एसपी जांच करने पहुचे। ग़ायब हुई किशोरियों की तलाश के लिए एसपी के निर्देश पर कई टीमो का गठन कर तलाश शुरू कर दी गयी है।

सरायअकिल, पश्चिम शरीरा और संदीपन घाट थाना पुलिस ने पीड़ित किशोरियों को ज़िला अस्पातल में स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर है में रखा था। उनके साथ आई महिला सिपाही थी। लेकिन अचानक बृहस्पतिवार देर रात तीनो किशोरियां सेंटर से लापता हो गयी। जानकारी होने पर पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया।

आनन-फानन एडीएसनल एसपी अशोक कुमार, डीपीओ नीरज कुमार वन स्टॉप सेंटर पहुच कर बारीकी से तफ़्तीश की, और वन स्टॉप सेंटर इंचार्ज शशि त्रिपाठी से पूछताछ किया। वही सेंटर में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस ने खगला। हालांकि किशोरियां किस तरह से सेंटर से लापता हुई। इसकी सही जानकारी किसी भी अधिकारी के पास नही है। बताया जा रहा है कि सेंटर में कड़ी सुरक्षा रहती थी। गेट पर ताला लगा रहता था। इतनी कड़ी सुरक्षा से कैसे किशोरियां लापता हो गयी। ये बड़ा सवाल है।

REPORTED BY – RAHUL BHATT

PUBLISHED BY – GAURAV UPADHYAY