सीडीओ के छापे से सीएमओ कार्यालय की खुली पोल

सीडीओ के छापे से सीएमओ कार्यालय की खुली पोल

UP Special News

फर्रुखाबाद(जनमत):- उत्तर प्रदेश के जिले फर्रुखाबाद में स्वास्थ्य विभाग की लगातार शिकायतों के बाद जिला  के  मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र पैंसिया ने सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण किया। गंदगी देख उन्होंने ने सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों की जमकर क्लास लगाई | और आबश्यक दिशा निर्देश दिए |

मिडिया से बात चीत के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को अच्छा बनाने के लिए सरकार द्वारा जो धन दिया जाता है। वह खर्च नही किया जा रहा था। आखिर क्या बजह थी। सीडीओ के सामने ही मुख्य चिकित्साधिकारी ने जो सरकारी योजनाएं चल रही है। उनके बारे में नही बता सके। सबसे बड़ी बात है। कि जिले में डॉक्टरों की कमी के चलते जो पैसा विभाग के पास है वह खर्च नही हो पा रहा है। वही जो सरकारी स्वास्थ्य विभाग के महिला अस्पताल में भोजनालय का ठेका लिए थे। उनका भुगतान तक नही किया जा रहा है।

जिसके चलते सीडीओ ने बताया कि पूरे प्रदेश में फर्रुखाबाद का 70 वां स्थान है जो बहुत ही शोचनीय है। उसी के चलते स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए यह निरीक्षण किया गया है। अभी तक जो बजट खर्च किया गया है। उसकी भी जांच कराई जा रही है। जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओ को मजबूत बनाने के लिए यह धन खर्च किया जायेगा |