सौतेले पिता ने बेटी के साथ की हैरान करने वाली वारदात…

UP Special News

कानपुर (जनमत) :  उत्तर प्रदेश से हैरान कर देने वाली खबर आयी है. वहीँ यूपी के उन्नाव जिले में सोहरामऊ थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सौतेले पिता पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया है। हालाँकि पुलिस मामले की करने की बात ज़रूर कह रही है, लेकिन समाज में ऐसे लोगो की वजह से बाप और बेटी के पवित्र रिश्ते पर भी ग्रहण लगता नज़र आ रहा है . वहीँ जानकारी के अनुसार महिला ने पहले पति की बीमारी से मौत के बाद बच्चों की परवरिश के लिए दूसरा विवाह किया था। एक महीने पहले होली के त्योहार पर वह अपने मायके गई थी।

वहीँ सौतेले पिता ने हवस के नशे में अपनी 15 साल की बेटी से दुष्कर्म की वारदात को अनजाम दिया. वहीँ सौतेले पिता के बेटी को माँ छोड़कर गई हुई थी। इसी के साथ ही आरोप है कि सौतेले पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर सौतेले पिता पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच करने की बात कह रही है।