मां दुर्गा की निकली गयी “विशाल शोभायात्रा”…

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- यूपी के अयोध्या मे मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शोभायात्रा को सांसद और  दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष  ने झंडी दिखाकर, जुलूस को रवाना किया,ये जुलूस जीआईसी मैदान से निकली है मां दुर्गा की विशाल शोभायात्रा फतेहगंज चौक, रिकाबगंज, सिविल लाइन, होते हुए निर्मली कुंड जाएगी। जीआईसी मैदान मे  अयोध्या शहर की प्रतिमाये इकट्ठा हुई है   ।  इस दौरान चौक घंटाघर पर मां दुर्गा की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत  किया गया.

शहर क्षेत्र की 625 दुर्गा प्रतिमाओं का  विसर्जन होगा। ग्रामीण इलाको व शहरी इलाकों में हो रहा मां दुर्गा का विसर्जन। मां दुर्गा की शोभायात्रा में प्रशासन ने विसर्जन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये है। कई जोन मे जोनल अधिकारी और  सेक्टर मे सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारी लगाए गए हैं। जीआईसी मैदान से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों और विसर्जन स्थल गुप्तार घाट के निर्मली कुंड पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम प्रशासन ने किए हैं। कडी़ सुरक्षाओं के बीच  मां दुर्गा की विशाल शोभा यात्रा निकल रही है.

विजयदशमी पर्व को लेकर अयोध्या जनपद के अधिकारियों ने सभी को विजयदशमी की बधाई दिया। वही कसाब बाडे के पूर्व पार्षद मोहम्मद फरीद कुरैशी ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां दुर्गा की विशाल शोभायात्रा में आये सभी अतिथियों व दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी का का माला पहनकर साफा पहनकर स्वागत किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री और  मिल्कीपुर विधानसभा विधायक  ने भी सभी को विजयदशमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी.

REPORT- AZAM KHAN..

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…